क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) खरगोन जिले की कसरावद तहसील अंतर्गत नर्मदा तट स्थित नर्मदालय आश्रम लेपा पुनर्वास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डा. मोहन भागवत आज सुबह इंदौर पहुंचें। यहां से वे ग्राम लेपा पुनर्वास स्थल जाएंगे जहां श्रीरामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन द्वारा आयोजित विचार-प्रेरक कार्यक्रम में शामिल हों मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण विषय पर उद्बोधन देंगे। आनंद पुरोहित/ 04 फरवरी 2026