अमेठी(ईएमएस)।भारतीय थल सेना में 30 वर्षो तक सेवा देकर रिटायर होकर अपने घर लौटे फ़ौजी का उनके परिजनों व क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में रहकर 30 वर्ष राष्ट्र रक्षा करके सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध कुमार पाल निवासी भागूपुर मजरे गुन्नौर को बस स्टेशन मुसाफ़िरखाना पर लेने परिजन व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। भारत माता के जयकारो से गुंजा तराना- परिजनों व क्षेत्रवासियों ने भारत माता के जयकारों के साथ ढोल ढमाके और हर्षोल्लास से पुष्प बरसाकर जोरदार स्वागत किया।सूबेदार को लोग बस स्टेशन से लेकर उनके घर तक हर्षल्लास के साथ ले गए।जगह-जगह उनका स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया।साथ ही भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों से पूरा माहौल सराबोर हो गया। लोगों ने खूब बरसाए पुष्प- अपनी माटी के लाल के स्वागत में परिजनों व क्षेत्रवासियों ने पलके बिछा दिए।परिवार की महिलाओं ने उनकी आरती उतारी।जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया।ग्रामवासी बोले कि फौजी सूबेदार अनिरुद्ध जी हमारे लिए न केवल गर्व की अनुभूति का प्रतीक है बल्कि प्रेरणा स्रोत भी हैं। भारतीय सेना में जुड़ने की दी प्रेरणा- सेवानिवृत्त सूबेदार अनिरुद्ध कुमार पाल ने बताया कि मैं भारतीय थल सेना में 30 साल देश के लिए सेवा कर सेवानिवृत्त होकर वापस अपने गांव लौटा हूं।मुझे काफी गर्व है कि मैंने अपने देश की सेवा की है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी युवा वर्ग से यही कहना चाहूंगा कि आप सब भी भारतीय सेना ज्वॉइन करिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक शिवशंकर पाल,राम कुमार पाल,पारसनाथ पाल,बाल गोविन्द पाल,अजयपाल चंदनपाल और पंकज सिंह पाल एडवोकेट,धीरज सिंह पाल एडवोकेट,मोहित सिंह,शिवकुमार,शैलेन्द्र,जितेंद्र,संदीप,कुलदीप,अमित पाल,हर्षित,राहुल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।ईएमएस/अमेठी.