इन्दौर (ईएमएस) खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के अंतर्गत उज्जैन में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शासकीय सांदीपनि मल्हार आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामबाग इंदौर के छात्र पहलवान आशुतोष यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आशुतोष को उसकी इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार रामिश, उप प्राचार्य रेखा बावरिया, खेल शिक्षक भगवान जाधव, गुरु वेद प्रकाश, कृपा शंकर पटेल, मल्हार मार्तंड अखाड़ों के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, सचिव कल्लू बड़े, उस्ताद राधेश्याम माली, अनिल गुप्ता सहित शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आनंद पुरोहित/ 04 फरवरी 2026