क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


- ग्राम पंचायत टिकुरी का मामला : जांच के बाद पद से हटाया गया जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर जिले की ग्राम पंचायत टिकुरी में भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने सुनवाई करते हुए सरपंच को दोषी पाते हुए पद से हटाने की कार्यवाही की । जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत टिकुरी की सरपंच सीतादेवी चौकसे ने पंचायत निधि का दुरुपयोग करते हुए सामुदायिक भवन, चबूतरा एवं पंचायत भवन निर्माण कार्यों के लिए खरीदी सामग्री का भुगतान लगभग एक लाख 11 हजार 50 रुपए अपने पुत्र सिद्धांत चौकसे के खाते में जमा करा दिया। न्यायालय विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर के न्यायालय में मामले की सुनवाई की गई जहां उक्त तथ्य स्वयं सरपंच ने स्वीकार किया, जिसकी पुष्टि पंचायत दर्पण पोर्टल के अभिलेखों से भी हुई। न्यायालय ने माना कि यह कृत्य पंचायत राज अधिनियम की धारा 40(1) (स्पष्टीकरण ‘ग’) के अंतर्गत अवचार की श्रेणी में है। पंचायत निधि का भुगतान पुत्र को करना कानून विरुद्ध है और यह पद का दुरुपयोग है। लिहाजा कार्रवाई करते हुए सीतादेवी चौकसे को सरपंच पद से पृथक कर दिया गया। अजय पाठक / मोनिका / 04 फरवरी 2026