क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नानचाकू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चौथी नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। नानचाकू संगठन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राकेश रेनीवेल के अनुसार इस चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के कई खिलाड़ियों ने जीत हासिल की जिनके नाम और इवेंट इस प्रकार हैं - 1) सूर्यांश जैन फ्री स्टाइल इवेंट- स्वर्ण पदक 2) समर्थ आर रेनिवाल काता इवेंट- स्वर्ण पदक 3) मृत्युंजय जैन फ्री स्टाइल इवेंट-कांस्य पदक 4 ) निहित अधए फ्री स्टाइल इवेंट-कांस्य पदक 5) क्रियांशु तनटेड कुमते- स्वर्ण पदक 6) चहक भादेकर फ्री स्टाइल इवेंट- स्वर्ण पदक 7) हैली रेनिवाल कुमते- स्वर्ण पदक 8) राजवी रघुवंशी काता इवेंट- रजत पदक 9) अक्षरा भाटिया कुमते- स्वर्ण पदक 10) माधव वर्मा कुमते- स्वर्ण पदक 11) परिधि पटेल काता इवेंट- स्वर्ण पदक आनंद पुरोहित/ 04 फरवरी 2026