क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस) संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित खेलों एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजगढ़ के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। सागर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 66 कि.ग्रा वेंट कैटेगिरी में हरिओम प्रजापति ने गोल्ड मेडल, ज्योतिराज प्रजापति ने सिल्वर एवं बालिका वर्ग में शीतल यादव ने ब्रॉज मेडल प्राप्त किया। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका वर्ग में तमन्ना झाला ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय किकेट प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालक वर्ग में प्रज्जवल गुप्ता एवं योगेश यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लक्ष्यराज सिंह परमार ने बोंज मेडल प्राप्त किया। खेलों एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों ने कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधी भारद्वाज एवं संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर से भेट की। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। -निखिल कुमार (राजगढ़)4/2/2026