क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। गाजीपुर में स्कूटी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद गोलियां चलाई गईं। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए खाली कारतूस भी उठा लिए। एक महिला ने घटना का वीडियो बनाया जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। गाजीपुर थाना ने मारपीट के धारा में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस मामले में अबू बकर इसके भाई नन्नू और दूसरे पक्ष से पप्पू और अजीत को पकड़ा है। बाकी आरोपितों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/04/फरवरी/2026