क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- प्लास्टिक कचरे से मुक्ति दिलाने की मांग बस्ती (ईएमएस)। सामाजिक कार्यकर्ता पेड़ वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध गौहर अली ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण कराने, नागरिकों को वायु प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की मांग किया है। पत्र में गौहर अली ने कहा है कि पन्नी और कूडा जलाये जाने के कारण वायु प्रदूषण तेजी से बढ रहा है। ऐसे लोगो के विरूद्ध कार्रवाई का प्रबन्ध किया जाना चाहिये। प्रायः देखा जा रहा है कि अनेक व्यापारी दूकानों का कचरा, प्लास्टिक जला देते हैं, इससे वायु प्रदूषण बढ रहा है। उन्होने इस दिशा में आग्रह किया है कि नगरपालिका द्वारा ऐसे लोगों का चिन्हीकरण कर कार्रवाई के साथ ही नागरिकों में जागरूकता के लिये अभियान चलाया जाय। ईएमएस / 05 फरवरी 26