क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में बीते दिनो किशोरी से दुष्कर्म के एक मामले में लापरवाही बरतने पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। जॉच में शिकायत सही पाये जाने पर डीसीपी जोन-2 ने उन्हे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी से दुष्कर्म की यह घटना बीते साल 2025 की है। जिसमें आरोपी को बचाने के प्रयास के आरोप एसआई पर लगे थे। पीड़िता दो दिनों तक थाने के चक्कर काटती रही। उस दौरान वह एसआई से मिली थी। जिसके बाद आरोपी को उन्होंने बुलाया था। प्रकरण देरी से दर्ज करने और महिला संबंधित अपराध होने के बावजूद आला अधिकारियों को सूचित नहीं करने के आरोप एसआई पर लगे थे। इन्हीं आरोपों के चलते उनका पिपलानी से बागसेवनिया थाने में तबादला कर दिया गया था। बाद में यह जांच एसीपी गोविंदपुरा की तरफ से की गई थी। जिसके बाद डीसीपी जोन-2 को पूरा प्रकरण भेजा गया। उन्होंने भी अपने स्तर पर जांच करने और तथ्य में आए प्रमाणों को देखते हुए एसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए। जिसके बाद एसआई को बागसेवनिया थाने से भी रिलीव कर दिया गया। जुनेद / 5 फरवरी