क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- काम कर रहा किसान गिरा भीतर-परिजनों ने बचाई जान कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटगांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक किसान के घर के आंगन में स्थित पुराना कुआं अचानक धंस गया। इस दौरान कुएं के पास काम कर रहा किसान भी उसमें गिर पड़ा। परिजनों और आसपास के लोगों की सतर्कता से किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। जानकारी के अनुसार किसान बुधराम सिंह के घर के आंगन में स्थित कुआं अचानक भरभराकर धंस गया। उसी समय बुधराम सिंह कुएं के पास काम कर रहे थे और अचानक जमीन धंसने से वे सीधे कुएं में जा गिरे। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद किसान को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कुएं के धंसने से पास में रखी दो कृषि मशीनें भी मलबे में दब गई हैं, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बुधराम सिंह ने करीब 10 साल पहले इस कुएं की खुदाई करवाई थी, जो अब अचानक धंस गया। 05 फरवरी / मित्तल