जबलपुर (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना अतंर्गत चंद्रनगर टगर में चरित्र संदेह पर एक पत्नी ने अपने पति पर हंसिया से हमला कर घायल कर दिया| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रनगर टगर माढ़ोताल निवासी 45 वर्षीय विपिन यादव की पत्नी उसके चरित्र पर संदेह करती है| गत सुबह 9.30 बजे वह अपने पिता के घर से अपने घर आया तो पत्नी उसे घर से जाने का कहने लगी, उसने कहा कि मुझे डॉक्टर के पास जाना है इसलिए आया हूं, इसी बात पर पत्नी ने गालीगलौज करते हुए हंसिया से उसके सिर, कान, चेहरे व हाथ पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपिया पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296ए, 118(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026