क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- अजाक्स को मिला आश्वासन जबलपुर (ईएमएस)। नगर निगम जबलपुर के मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने के संबंध में अजाक्स संघ नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष अमित मेहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार से सौजन्य मुलाकात कर लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि नगर निगम में सेवा के दौरान मृत हुए कर्मचारियों के आश्रित परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अनुकंपा नियुक्ति शासन की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी व्यवस्था है, किंतु कई पात्र प्रकरण वर्षों से लंबित होने के कारण परिवारों के सामने जीवन-यापन की कठिन स्थिति उत्पन्न हो गई है। संघ को आश्वासन मिला है कि शीघ्र ही अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी| इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा, अक्षय कोरी, गुलशन जबलपुरी, राजेंद्र पटेल, मन्नू पटेल एडवोकेट, दीपक नरसम्मालु, रामू भैया, कोयरी नायडू, श्रीनिवास्लु रामाराव, अशोक वर्मा मागरदे, महेंद्र मलिक, राहुल आदित्य, सत्यम सैमुअल, पहलाद बर्मन, विजय आदि उपस्थित थे | सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026