क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- पीताम्बरा पीठ में खुले में साधना-जप पर पूर्ण रोक साधकों व पंडितों हेतु दो स्थान मणिपुर धाम एवं नया स्वामी साधना केंद्र निर्धारित इसी तारातम्य मे जिला प्रशासन व पीठ प्रबंधन की आज संयुक्त बैठक सम्पन्न दतिया ( ईएमएस ) | पीताम्बरा पीठ दतिया में दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं मंदिर परिसर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीठ प्रबंधन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पीठ प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि पीताम्बरा पीठ परिसर में खुले में बैठकर साधना या जप करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही पीठ प्रबंधन द्वारा साधकों एवं पंडितों के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए है। मणिपुर धाम ,नया स्वामी साधना केंद्र पीताम्बरा पीठ मंदिर परिसर में विगत दिवस जिला प्रशासन द्वारा पीठ प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीताम्बरा पीठ मंदिर ट्रस्ट/प्रबंधन के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यह तथ्य भी सामने आया कि पीताम्बरा पीठ परिसर स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न साधकों द्वारा साधना किए जाने से मंदिर परिसर में भीड़, अव्यवस्था एवं दर्शनार्थियों को असुविधा की स्थिति बनती है। बैठक में लिए गए निर्णय वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की साधना नहीं की जाएगी। खुले में बैठकर साधना/जप पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साधना/जप केवल पीठ प्रबंधन द्वारा निर्धारित स्थानोंकृमणिपुर धाम एवं नया स्वामी साधना केंद्र में ही किया जाएगा। दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा तथा मंदिर परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखना सर्वाेपरि रहेगा। उक्त निर्णय/व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी।