क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


सागर (ईएमएस)। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिले में स्थित समस्त शासकीय छात्रावास वार्डनों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रावासों में घटित किसी भी घटना की सूचना त्वरित रूप से वरिष्ठ अधिकारी मंडल संयोजक / बीआरसी को दें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि छात्रावास परिसर में सभी सीसीटीव्ही कैमरे 24 घंटे चालू रहें एवं कैमरों को नियमित रूप से चौक करते रहें साथ ही यह सुनिश्चित किया जावे कि सीसीटव्ही कैमरों की रिकार्डिंग विगत 3 माह तक स्टोर करके रखें। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समस्त छात्रावास वार्डनों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रावासों में छात्र/छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना या गंभीर स्वास्थ्य समस्या, अनुशासनहीनता, आपसी विवाद या रैगिंग जैसी शिकायतें, भवन से संबंधित सुरक्षा जोखिम (जैसे बिजली का शार्ट सर्किट, दीवार गिरना आदि), एवं बिना बताए किसी छात्र/छात्रा का छात्रावास से अनुपस्थित होना जैसी घटनाओं के संज्ञान में आते हुए त्वरित सूचना प्रदान करें । इसी के साथ ही यदि घटना अथवा मामला अत्यंत गंभीर है (जैसे यौन उत्पीड़न या बड़ी दुर्घटना), तो सीधे संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी सूचित किया जाए। निखिल सोधिया/ईएमएस/05/02/2026