क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का वृद्धाश्रम में हुआ आयोजन शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी में जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशन में सामाजिक संस्था मंगलम शिवपुरी द्वारा गुुरुवार को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाश्रम, अस्पताल चौराहा पर किया गया। भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को डिजिटल तकनीक एवं वित्तीय लेन-देन संबंधी सावधानियां की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दयाल सिंह राजपूत रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विकास जयसवाल (डिजिटल विशेषज्ञ) ने वरिष्ठजनों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन, साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृद्ध आश्रम में निवासरत श्री कुशवाहा जी द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारत सरकार, जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग की इस पहल को वरिष्ठजनों के हित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम के निवासी, संस्था के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।