- अध्यक्ष पति के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की गुना (ईएमएस) आज नगर पालिका गुना की हॉकी टीम द्वारा लगातार तीसरी विजय प्राप्त होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता के घर पहुंच कर आशीर्वाद लिया एवं उनके पति श्री अरविंद गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नगर पालिका हॉकी टीम ने घर पहुंच कर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता एवं उनके पति का का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने लाल बहादुर शास्त्री कप टूर्नामेंट आयोजित कर गुना की टीम का मान रखा है, जिन्हे अपनी प्रतिभा को सबके समक्ष दिखाने का अवसर मिला है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रातः घोषणा की गई थी की टीम के सभी सदस्यों को ट्रैकसूट प्रदान करेंगे, इसके अलावा आज उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जीतने पर पूरी टीम को डिनर के लिए आमंत्रित किया है तथा यदि गुना टीम सेमी फाइनल जीतती है, तो पूरी टीम को के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक हॉकी दिलाने का आश्वासन दिया है। श्रीमति गुप्ता एवं उनके पति तथा पूर्व पार्षद अरविंद गुप्ता ने नगर पालिका टीम को आशीर्वाद दिया एवं जीत के लिए शुभकामनाऐं दी। (सीताराम नाटानी ईएमएस)