क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


- दादा साहेब अवार्ड से सम्मानित इंदौर/राजगढ़ (ईएमएस)। भेसवा माता जी (राजगढ़) और इंदौर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बेटी के रखवाले ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। 25 जनवरी को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में इस फिल्म को प्रतिष्ठित दादा साहेब फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड 2026 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कहानी के पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनिका बेदी ने फिल्म की टीम को यह सम्मान प्रदान किया। जेएमबी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ द्वारा प्रायोजित इस फिल्म का निर्देशन देव प्रजापति ने किया है। कार्यक्रम में आयोजक अखिलेश सिंह सहित फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। :: कलाकारों ने बिखेरा अभिनय का जलवा :: फिल्म की खास बात यह है कि इसमें इंदौर और मुंबई के मंझे हुए कलाकारों के साथ राजगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच मिला है। फिल्म में मुख्य रूप से आदित्य सोनी, माया जायसवाल, जूनियर जॉनी लीवर, प्राची रॉय, सुरभि वादवानी और डीके रंगसाई ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। संगीत आनंद सिंह का है, जबकि तकनीकी पक्ष लखन दरबार और विसन यादव ने संभाला है। :: आगर जिले में जल्द शुरू होगी अगली फिल्म की शूटिंग :: फिल्म की सफलता से उत्साहित टीम अब आगर जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों पर केंद्रित नई फिल्म शुरू करने जा रही है। विश्व प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ और नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग 8 मार्च से शुरू होगी। इसमें मशहूर अभिनेता राजपाल यादव के साथ राहुल पाटीदार, श्रेयांश जैन और अन्य स्थानीय कलाकार नजर आएंगे। प्रकाश/05 फरवरी 2025 संलग्न चित्र - पुरस्कार ग्रहण करते फिल्म बेटी के रखवाले के निर्देशक देव प्रजापति और टीम।