क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). होमगार्ड लाइन बालाघाट में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा रिस्पोंस टीम के अंतर्गत औद्योगिक एवं रासायनिक दुर्घटनाओं से राहत व बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक दुर्घटना के समय पूर्व तैयारी, राहत एवं बचाव की तकनीकों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में लगभग 50 अधिकारी, कर्मचारी एवं सिविल डिफेंस सदस्य शामिल हुए। इस दौरान प्लाटून कमाण्डर श्याम सिंह धुर्वे, एएसआई महेश कुमार उइके, हवलदार मनोज कुमार देशमुख सहित एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मॉक ड्रिल का सफल आयोजन कर आपदा की स्थिति में समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई की क्षमता को और मजबूत किया गया। कार्यक्रम में मॉयल भरवेली, नगरपालिका विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) टीम द्वारा दुर्घटना के पूर्व एवं पश्चात की जाने वाली तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों के उपचार एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रियाओं को मॉक ड्रिल के माध्यम से विस्तार से समझाया गया। मॉक ड्रिल के अवसर पर संयुक्त कलेक्टर राहत शाखा प्रदीप कुमार कौरव, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) बालाघाट रजनी खटीक, नगर पालिका के सुरक्षा अधिकारी कमालाकर चौधरी सहित पुलिस, वन विभाग, शासकीय जिला चिकित्सालय बालाघाट एवं सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। भानेश साकुरे / 05 फरवरी 2026