क्षेत्रीय
05-Feb-2026


नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर लगाए आरोप, फोटो खिचाने व कार्यक्रम आयोजन के लिए बने महापौर छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने की वजह से वह तीन दिनों से हड़ताल पर है। जिसकी वजह से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। वार्डों में सफाई न होने की स्थिति में कचरा वहीं सढ़ रहा है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कचरा गाड़ी भी वार्डों में नहीं पहुंच रही है। जिसकी वजह से जगह जगह कचरे के ढेर लग गए है। इसी समस्या के लिए कांग्रेस निगम अध्यक्ष धमेन्द्र सोनू मागो सहित कांग्रेस पार्षद दलों ने आयुक्त को मुख्यमंत्री सहित नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम व्यवस्था बनाने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निगम अध्यक्ष सोनू मागो सहित पार्षदों ने नगर निगम का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाढे ने कहा कि महापौर विक्रम अहके को चुंगी क्षतिपूर्ति राशि सरकार से बढ़ाने व लाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने चाहिए। महापौर ने कांग्रेस छोड़ते वक्त कहा था कि में शहर विकास के लिए भाजपा का दामन थाम रहा हूं। लेकिन इकसे बाद से अब तक उन्होंने शहर विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनता ने उन्हे शहर प्रथम नागरिक बनाया है लेकिन वह शहर विकास की बात छोड़ केवल फोटो खिचाने में व्यस्त है। उन्हे देखकर लगता है कि उन्हे केवल फोटो खिचाने व कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महापौर बनाया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान, राहुल मालवीय, टिंकू राय, प्रबल सक्सेना, सहित अन्य पार्षद गण मौजूद रहे। ईएमएस / 05/02/2026