बालाघाट (ईएमएस). प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं के उपयोग से हस्तकला विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राचीन भारतीय कला को बढ़ावा देना एवं संरक्षण करना रहा। इस अवसर पर नागपुर से आए प्रशिक्षक हरीश राज (मूल निवासी पाली, राजस्थान) द्वारा विद्यार्थियों को अनुपयोगी वस्तुओं से कलात्मक सामग्री निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत ऊन के बचे हुए टुकड़ों से कलात्मक कढ़ाई तथा कागज से आकर्षक फूल बनाने की विधियों की जानकारी दी गई, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सीखा। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सीमा श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ. कंचन मसराम, सहायक नोडल डॉ. गीतेश पटले, डॉ. प्रतिमा बिसेन एवं योगिता पटले की उपस्थिति एवं सहयोग रहा। यह कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमएस मरकाम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भानेश साकुरे / 05 फरवरी 2026