महाराष्ट्र के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार,हजारों का माल बरामद छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पड़ोसी जिले पांढुर्णा के लोधीखेड़ा के सूने मकान में करीब चार माह पूर्व हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ७७ हजार रूपये का माल बरामद किया है । पकड़े गए दोनों आरोपी महाराष्ट्र गिट्टी खदान के निवासी बताए गए हैं । मामले में लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि यहां रहन ेवाले आकाश भूते के सूने आवास का अज्ञात बदमाशों ने चार माह पूर्व २६ नवम्बर २०२५ को ताला तोड़ कर यहां से ७७ हजार रूपये कीमत का राशन तेल, शक्कर, तंबाकू और सुपारी एक पिकअप वाहन में लाद कर ले गए थे । घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध किया था। टीआई मर्सकोले ने बताया कि मामले की जांच के दौरान लोधीखेड़ा और महाराष्ट्र की सीमा पर लगे करीब 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन फुटेज की मदद से नागपुर निवासी नयन पिता अजय केसरवानी और अमन पिता लालचंद डाहारे की पहचान हुई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर स्थित पांच पावली और गिट्टी खदान के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से 47 हजार रुपए नकद और चोरी की गई शक्कर, तेल, सुपारी और तंबाकू सहित ७७ हजार रूपये का माल बरामद किया गया है। ईएमएस/मोहने/ 05 फरवरी 2026