क्षेत्रीय
05-Feb-2026


वन अमले ने मारा छापा जब्त की २५नग बल्लियां छिंदवाड़ा (ईएमएस)। । दक्षिण वन मंडल पांढुर्णा वन परिक्षेत्र के करवार में वन अमले ने एक मकान में छुपाकर रखी गई सागौन के ल_े बरामद किए है । इस मामले में अमले ने मकान मालिक महिला के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है । परिक्षेत्र अधिकारी प्रभुराम मुछाला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि करवार के एक मकान में बड़ी मात्रा में सागौन के ल_े छुपाकर रखे गए हैं सूचना मिलते ही वन अमला करवार पहुचा यहां जांच और तलाशी के दौरान मकान के भीतर सागौन की २५नग बल्लियां अवैध रूप से रखी हुई मिली हैं। ये सभी बल्लियां जंगल से काटकर लाई गई थीं और घर में छिपाकर रखी गई थीं। मुखबिर की सूचना के आधार पर ही वन विभाग ने यह कार्रवाई की रेंजर ने बताया कि जब मकान मालिक सुशीला धुर्वे से इन बल्लियों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाई। इसके चलते उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाही की गई है। इस दौरान रेंजर के अलावा वनपाल रमेश कुमार और वन अमला मौजूद रहा। ईएमएस/मोहने/ 05 फरवरी 2026