संतरांचल के औद्योगिक क्षेत्र का मामला छिंदवाड़ा (ईएमएस)। । संतरांचल के सौंसर थाना के औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ी मोडऩे की बात को लेकर बदमाशों ने सडक़ पर कार अड़ाकर एक कम्पनी के मैनेजर के साथ मारपीट की। घटना की शिकायत पर लोधीखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है । पुलिस ने बताया कि गजानन कॉलोनी सौंसर निवासी अगस्त मुनी पांडे ब्लू लेडर ईपीसी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है सोमवार को वह अपनी कार से ड्यूटी जा रहे थे इस बीच नीलकमल कंपनी के पास बोरगांव रोड पर सामने से आ रही सफेद रंग की कार एमपी49 बी 1580 के चालक ने अपनी गाड़ी उनके सामने अड़ा दी। कार सवार फैजान निवासी छिंदा और उसके एक अन्य साथी ने गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अपनी कार से लाठी निकालकर अगस्त मुनी पान्डे पर हमला कर दिया। और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया मैनेजर ने कम्पनी की ओर भागकर अपनी जान बचाई। इधर घटना के बाद कार सवार आरोपी नागपुर की ओर भागे और महाराष्ट्र सीमा के टोल बैरियर को भी क्षति पहुंचाई । पीडि़त मैनेजर ने लोधीखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। टीआई एबी मर्सकोले ने बताया कि आरोपी फैजान और उसके साथी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है। ईएमएस/मोहने/ 05 फरवरी 2026