छिंदवाड़ा (ईएमएस)। । अमरवाड़ा थाना के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत खामीहीरा में हुई लूट के मामले में ें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस दोनों आरोपियों के कब्जे से १ लाख ८० हजार रूपये का माल मशरूका बरामद कर दोनों अरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले में चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि चौरई के मढई निवासी मुकेश पिता दयाराम दुबे अपनी बुआ के घर करेली जाने के लिए बस में सवार हुआ था लेकिन सीट न मिलने के कारण वह बायपास पर ही उतर गया । यहां उसे आकाश वर्मा और राजेंद्र उर्फ अर्जुन बुनकर मिले दोनों ने उसे बहला- फुसलाकर सिंगोड़ी के विशाल ढाबा ले गए जहां उन्होंने खाना खाया खाने के पैसे देते समय आरोपी अर्जुन और आकाश ने मुकेश के पास रखे पैसो की गड्डी देख कर दोनों को लालच आ गया और उन्होंने मुकेश को अमरवाड़ा छोडऩे के बहाने पिंडरई डबीर और खामीहीरा के बीच बाइक ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए उससे २५ हजार रूपये नगद और एक घड़ी तथा एक जोड़ी जूते छीन कर अपनी बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी को पकडऩे वाली टीम में चौकी प्रभारी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिय़ा, प्र.आ. इंद्रजीत , आ. सूरज, गुरमुख, उमाशंकर, लक्ष्मी,म.आ. दिव्या, सै. शिवशंकर सायबर सेल के प्र.आ. नितिन सिंह और आ. आदित्य रघुवंशी शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 05 फरवरी 2026