क्षेत्रीय
05-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। ।जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र एक युवक ने पुलिस चौकी डुंगरिया में शिकायत देकर एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि युवती द्वारा उसे लगातार झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। युवक के अनुसार, दोनों एक ही समाज से हैं और दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। युवक ने बताया कि लगभग दो वर्षों से दोनों के बीच बातचीत और मित्रता थी, जो बाद में घनिष्ठ संबंधों में बदल गई।युवक का आरोप है कि युवती द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन जब युवक ने विवाह से इनकार किया तो युवती ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि धमकी और दबाव के कारण उसे कई बार मजबूरी में युवती की बात माननी पड़ी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईएमएस/मोहने/ 05 फरवरी 2026