क्षेत्रीय
05-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के डॉक्टर वार्ड का राउंड करने के बाद ही ओपीडी में मरीजों का उपचार कर सकेंगे।इसके अलावा सभी चिकित्सकों को समय पर अस्पताल आने कि हिदायत दी गई है। ताकि मरीजों के इलाज के लिए भटकना न पड़े। गुरूवार को कलेक्टर के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने अस्पताल के सभाकक्ष में चिकित्सा विशेषज्ञों मेडिकल आफिसर की बैठक में उक्त निर्देश जारी किए हैं। बैठक में सिविल सर्जन ने चिकित्सकों को साफ शब्दों में कहा कि कॉल ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। अस्पताल से कॉल करने पर यदि चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुचते हैं तो ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाही की जाएगी। इसके अलावा उन्होनें चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि दोनों समय वार्ड में राउंड के समय जूनियर चिकित्सकों के साथ कन्सलटेन्ट डॉक्टर भी मौजूद रहें। बैठक के दौरान डॉ हर्षवर्धन कुडापे आर एम ओ, डॉ रवि टांडेकर, डॉ श्रीमती श्वेता पाठक, डॉ श्रीमती डीपी महाजन, डॉ कृति शर्मा, डॉ आनदेव ,डॉ हनोते , डॉ निर्णय पांडे, डॉ योगेश पाल सिंह,डॉ. संजय जैन मौजूद रहे। ईएमएस / 05/02/2026