खेल
06-Feb-2026
...


रियो डी जेनेरो (ईएमएस)। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर रोनाल्डो रुइस नेज़रियो को उम्मीद है कि इस बार उनकी टीम 11 जून से 19 जुलाई तक तक संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले विश्वकप फुटबॉल को जीत सकती है। रोनाल्डो के अनुसार मैनेजर कार्लो एंसेलोटी के आने के बाद टीम काफी बेहतर हुई है। पांच बार की विश्व विजेता ब्राज़ील का प्रदर्शन क्वालीफायर में अच्छा नहीं रहा रहा। वह 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में पांचवें स्थान पर रही है पर रोनाल्डो ने कहा कि पिछले साल मई में एंसेलोटी के आने के बाद से ही टीम के खेलने के अंदाज में काफी बदलाव आया है। दो बार विश्व विजेता टीम में शामिल रहे रोनाल्डो से कहा, मुझे इस बार काफी उम्मीद हैं। मैंने टीम से कुछ बार मुलाकात की है और मेरा मानना है कि टीम इस बार छठा खिताब जीतेगी। में एंसेलोटी के काम करने का अंदाज जानता हूं, मैं उनके काम करने का तरीका जानता हूं, इसलिए जब वह राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए थे, उससे कहीं ज्यादा मैं अब उत्साहित हूं। विश्व कप में ब्राजील 13 जून को मोरक्को के खिलाफ ग्रुप सी से अपना अभियान शुरू करेगा, जिसके बाद 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड से उसका मुकाबला होगा। गौरतलब है कि रोनाल्डो ने साल 2002 में ब्राजील को अंतिम बार विश्वकप में जीत दिलाई थी, तब उन्होंने आठ गोल किए थे, जिसमें जर्मनी के खिलाफ फाइनल में दो गोल शामिल थे, उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से देश में एकता बढ़ेगी। पूर्व बार्सिलोना और रियल मैड्रिड स्टार ने कहा, यह (वर्ल्ड कप) एक ब्राजीलियाई के लिए सबसे बड़ी खुशी है। यह एक ऐसा योजन है जो हमारे छठे खिताब की तलाश में ब्राज़ीलियाई लोगों को एक साथ लाएगा। मुझे लगता है कि हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। गिरजा/ईएमएस 06 फरवरी 2026