खेल
06-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मुकाबले के बाद साफ हो गया है कि टी20 विश्वकप क्रिकेट में पारी की शुरुआत ईशान किशन ही करेंगे। चोपड़ा के अनुसार जिस प्रकार अभ्यास मैच में ईशांत को अवसर मिला और उन्होंने अर्धशतक लगाया उससे सारी तस्वीर साफ हो गयी है। अब संजू सैमसन को अवसर मिलने की संभावना समाप्त हो गयी है। चोपड़ा का मानना है कि ईशान ने अपने हाल के प्रदर्शन से विश्वकप में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है। चोपड़ा ने कहा कि अब इस फैसले पर कोई संशय नहीं रहा है। उनके कहा कि ईशान ने जिस प्रकार अवसर का लाभ उठाया है। उसकी अनदेखी चयनकर्ता और टीम प्रबंधन नहीं कर सकते हैं। ईशान ने अभ्यास मैच में केवल 20 गेंदों में 53 रन बनाकर अपना फार्म साबित कर दिया। इस पारी में उन्होंने सात छक्के भी लगाये। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी इस बल्लेबाज ने एक शतक और अर्धशतक के साथ ही 231 रन बनाये थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 215 रन बनाये थे। वहीं सैमसन पांच मैचों में केवल 46 रन ही बना सके, उनका औसत 9.20 रहा और सर्वोच्च स्कोर 24 था। आकाश चोपड़ा का मानना है कि यह सीरीज सैमसन के लिए निर्णायक साबित हुई, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट से पहले ऐसे अवसर काफी महत्वपूर्ण होते हैं पर वह उसका लाभ नहीं उठा पाये। चोपड़ा ने यह भी कहा कि सैमसन अब टीम में एक ऐसे बल्लेबाज़ की जगह हासिल कर सकते हैं जिसे जरूरत पड़ने पर किसी भी क्रम पर उतारा जाए। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या फॉर्म में नहीं रहता, तो सैमसन को अंतिम ग्यारह में अवसर मिल सकता है। गिरजा/ईएमएस 06 फरवरी 2026