खेल
06-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर वरुण आरोन ने कहा है कि इस बार भारतीय टीम टी20 विश्वकप में जीत की प्रबल दावेदार है पर उसे एक टीम से सावधान रहना होगा। आरोन ने कहा कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से नहीं बल्कि न्यूज़ीलैंड से सावधान रहना होगा। आरोन के अनुसार हाल में भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। जिसका उसे लाभ मिलेगा पर इसके बाद भी कम आंकना भूल होगी। आरोन के इस बारे में अपने तर्क हैं। आरोन ने कहा कि न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों की स्पिन खेलने की क्षमता और भारतीय हालातों में खेलने का अनुभव उन्हें बेहद खतरनाक बनाता है। न्यूज़ीलैंड के पास ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो स्पिनरों का बेहतर तरीके से सामना करते हैं। सभी जातने हैा कि उपमहाद्वीप में सफल होने के लिए स्पिनरों को खेलना आना चाहिये।,उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने का लंबा अनुभव है, जिससे वे भारत की पिचों और यहां के हालातों को अच्छी तरह से समझते हैं। आरोन के अनुसार अभी कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल इस समय बेहतरी फॉर्म में हैं और वह टी की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि न्यूज़ीलैंड की टीम बेहद जुझारु है और अंत तक हार नहीं मानती और यही खूबी उसे विशेष बनाती है। उनकी टीम में स्टार खिलाड़ नहीं है पर सभी अपनी ओर से योगदान देते हैं। उन्होंने कीवी टीम के क्षेत्ररक्षण की भी सराहना की और कहा कि टीम मैदान पर काफी रन बचाती है, जिससे भी बड़े टूर्नामेंट में अंतर आता है। आरोन ने कहा कि न्यूज़ीलैंड की गेंदबाजी भी संतुलित है उसके पास अच्छे तेज गेंदबाज और स्पिनर हैं। उसके स्पिनर मिशेल सैंटनर धीमी पिचों पर बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं।, उन्होंने कहा कि आईपीएल में खेलने के कारण सैंटरन जानते हैं कि कब क्या करना है। विश्वकप में ग्रुप बी में न्यूज़ीलैंड को रखा गया है। इसमें उनके साथ ही दक्षिण अफ्रीका,अफगानिस्तान,यूएई, कनाडा की टीमें हैं। गिरजा/ईएमएस 06 फरवरी 2026