व्यापार
06-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। कॉग्निजेंट ने वर्ष 2025 में 6.4 फीसदी की राजस्व वृद्धि दर्ज की, जो कंपनी के अनुमान 6–6.3 फीसदी से अधिक है। कंपनी ने इसेविजेताओं के समूह में शामिल होने जैसा अनुभव बताया। कंपनी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि कंपनी नैस्डैक में सूचीबद्ध शीर्ष राजस्व वृद्धि वाली कंपनियों में फिर से शामिल हो गई है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने प्रदर्शन के चलते कर्मचारियों को 100 फीसदी बोनस दिया, जो पिछले सात वर्षों में सबसे बड़ा है। इससे यह जाहिर होता है कि कॉग्निजेंट कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए गंभीर है। कंपनी ने राजस्व वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी, बड़े करार की गति, कौशल प्रशिक्षण, मार्जिन विस्तार और प्रति शेयर कमाई में बढ़ोतरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। कुमार का उद्देश्य पहले के समय की तुलना में कर्मचारियों के लिए कंपनी को एक आकर्षक और संतोषजनक कार्यस्थल बनाना है। कॉग्निजेंट ने 2027 तक अपने आंतरिक लक्ष्य तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। कंपनी की नई पहल संगठनात्मक स्थिरता और कर्मचारियों की निष्ठा बढ़ाने पर केंद्रित है। सतीश मोरे/06फरवरी ---