- राइड का पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगा मुंबई (ईएमएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सीऐप को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। यह देश की पहली सहकारी कैब सर्विस है, जो प्रॉफिट के बजाय ड्राइवरों के कल्याण पर केंद्रित है। कंपनी किसी भी तरह का कमीशन नहीं लेती, और राइड का पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाता है। भारत टैक्सी में कैब के साथ-साथ मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। सहकारी मॉडल और कमीशन रहित सिस्टम के कारण किराया ओला-उबर की तुलना में काफी कम है। साथ ही ऐप में सर्ज प्राइसिंग का कोई सिस्टम नहीं है, जिससे भीड़ के समय किराया बढ़ता नहीं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐप में एसओएस, इमरजेंसी बटन भी दिया गया है, जो लोकेशन भरोसेमंद संपर्कों तक तुरंत भेजता है। सफल ट्रायल के बाद ऐप अब दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह उपलब्ध है और जल्द ही मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु में भी शुरू होगा। सतीश मोरे/06फरवरी ---