राज्य
06-Feb-2026
...


काउंटर, ठेले, पान पार्लर, टेबिल, कुर्सी, बोर्ड, जाली, बेंच सहित अन्य प्रकार का सामान किया जप्त स्मार्ट सिटी रोड पर अवैध रूप से बनी 09 झुग्गियां भी हटाई भोपाल(ईएमएस)1 नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में सामान जप्त किया साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कार्यवाही करते हुए काउंटर, पान पार्लर, ठेले, फ्रेम, कुर्सी, टेबिल, स्टैंड बोर्ड, बेंच सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने स्मार्ट सिटी रोड पर अवैध रूप से बनाई 09 झुग्गियां भी हटाई और 25 टीन की चादरे जप्त की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 03 काउंटर, 02 ठेले, 13 टेबिल, 09 कुर्सियां, 01 बड़ा बोर्ड, 01 ऐंगल फ्रेम, 03 पाईप, 04 स्टैंड, 01 जाली, 05 बाल्टियां, 04 स्टूल सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने सूरज नगर, 07 नंबर, गुलमोहर, 1100 क्वाटर्स, बिट्टन मार्केट, एम.पी. नगर जोन-2, एम्स अस्पताल गेट नंबर 03, चेतक ब्रिज, खजूरी रोड, अवधपुरी, आनन्द नगर, हथाईखेड़ा डेम, अशोका गार्डन, प्रभात चैराहा, पुष्पा नगर, रॉयल मार्केट, रफीकिया स्कूल, शाहजहांनाबाद, बैरागढ़, चंचल चैराहा, नई बस्ती भैंसाखेड़ी, करोंद, रूसल्ली, हरी मज़ार, पीपल चौक, करोंद चौराहा आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गुलमोहर एवं शाहजहांनाबाद एवं नई बस्ती चिरायु अस्पताल रोड में नालियों पर अवैध रूप से बने चबूतरे, हथाईखेड़ा डेम क्षेत्र में बांस-बल्ली एवं रस्सी के माध्यम से अवैध रूप से बनाई गई फेंसिंग, खजूरी रोड से 01 अवैध शेड व 01 अवैध झुग्गी को तोड़ा तथा बैरागढ़ चंचल चौराहा क्षेत्र में आवागमन में बाधक दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को हटाने की कार्यवाही भी की। निगम अमले ने कार्यवाही के दौरान 09 ठेले, 01 काउंटर, 01 पान पार्लर, 08 फाईवर कुर्सियां, 01 बेंच, 02 स्टैंड बोर्ड, 03 टेबिल, 01 फ्रेम सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने स्मार्ट रोड पर अवैध रूप से बनाई 09 झुग्गियां हटाई और 25 टीन की चादरे भी जप्त की। हरि प्रसाद पाल / 06 फरवरी, 2026