भोपाल (ईएमएस) । शहर में आगामी नव वर्ष उत्सव को दृष्टिगत रखते असमाजिक/अपराधिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारियों दारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन - 01भोपाल श्री अखिल पटेल ,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त उमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन मे इंचार्ज थाना प्रभारी थाना हबीबगंज उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी द्वारा गठित पुलिस टीम ने स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी आकाश वर्मा की गिरफ्तारी करने में सफलता अर्जित की हैं। आगामी त्यौहारो को शांति पूर्ण ढंग से संपादित कराने असमाजिक/ अपराधिक तत्वो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप #स्थाई वारंटी# @ आकाश पिता काशीराम वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी पीसी नगर मल्टी हबीबगंज भोपाल@ की सूचना पर पुलिस टीम रवाना की गई आरोपी वारंटी के मुताबिक सूचना बताये स्थान मे मिलने पर आरोपी वारंटी को हिकमत अमली से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी विगत 05 वर्षों से भोपाल शहर छोड़ कर भिंड जिले में निवास कर रहा है जो एक शादी समारोह में शामिल होने भोपाल आया था। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय भोपाल से आर टी क्र- 6847/18 01,अप क्र - 405/2018 धारा25 आर्म्स एक्ट. 02,आर टी क्र- 6152/18 अप क्र - 261/2018 धारा 294 323 506 34 भादवी 03 ,आर टी क्र- 17519/18 अप क्र - 559/2018 धारा 294 323 506 427 भादवी मे स्थाई वारण्ट जारी किया गया है। इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी , प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी,आरक्षक अखिलेश शर्मा आरक्षक रवि भंवर की सराहनीय भूमिका रही है । जुनेद/06फरवरी2026