राज्य
06-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस) । शहर में अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मयूर खण्डेलवाल , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में अडीबाजी करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया ।  कैफियत मामला इस प्रकार है कि फरियादी जय नामदेव पिता सुरेन्द्र नामदेव उम्म्र 22 साल निवासी म.न.407 विश्वकर्मा नगर नीलकंठ कालोनी करोद भोपाल ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट पर बताया कि मै उपरोक्त दिनांक 05/02/2026 के करीब 04/30 बजे मै अपने काम से जनता नगर से अपने घर नीलकंठ कालोनी आ रहा था तभी छोटा राजा, इरशाद काला,, सौरभ ने मुझे रोका और बोले कि मै यहा का दादा हूं और गाली गलौच करने लगे और बोले कि हमे शराब पीने के लिये 2 हजार रुपये चाहिये मेने कहा कि मैं तुम लोगो को शराब पीने के लिये पैसे नही दे सकता मै गरीब आदमी हूं तथा इरशाद, छोटे राजा ने मुझे हाथ मुक्को से मारपीट की जिससे मेरी नाक के उपर चोट आई है तथा सौरभ विश्वकर्मा ने भी मुझसे हाथ मुक्को से मारपीट की ओर राजा ने मुझसे कहा कि जो तूने पहले रिपोर्ट लिखायी थी अगर तूने रिपोर्ट बापस नही ली तो तुझे आज ही जान से खत्म कर देंगे जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना निशातपुरा में अप. क्र. 76/26 धारा 296(ए),351(3),115(2),3(5),119(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था । जिस पर थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी 1. छोटे राजा पिता सराफत अली लाइन मेन उम्र 32 साल निवासी शिवनगर फेस 03 लक्ष्मी टेंट हाउस के बाजू करोंद भोपाल 02. इरसाद खान उर्फ बच्चा पिता अबरार खान उम्र 20 साल निवासी शिवनगर फेस 03 राजा सीमेंट के पीछे करोंद भोपाल को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों का विवरण- 1. छोटे राजा पिता सराफत अली लाइन मेन उम्र 32 साल निवासी शिवनगर फेस 03 लक्ष्मी टेंट हाउस के बाजू करोंद भोपाल जिसके कुल 08 अपराध भोपाल के विभिन्न थानो में दर्ज है । 2. इरसाद खान उर्फ बच्चा पिता अबरार खान उम्र 20 साल निवासी शिवनगर फेस 03 राजा सीमेंट के पीछे करोंद भोपाल जिसके कुल 03 अपराध दर्ज है । निरीक्षक मनोज पटवा,  उनि श्रीकांत द्विवेदी , सउनि गोपाल सिंह , आर. दिनेश जाटव, आर. मनोज कुमार शिवड़े की सराहनीय भूमिका रही है जुनेद/06फरवरी2026