राज्य
06-Feb-2026


10 व 11 फरवरी को योगस्थली खेल परिसर हरिद्वार में संपन्न होंगी प्रतियोगिता हरिद्वार (ईएमएस)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हरिद्वार के तत्वावधान में जनपद स्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। वहीं अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 11 फरवरी, 2026 को आयोजित होगी। दोनों प्रतियोगिताएं प्रातः 09रू00 बजे से योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में संपन्न होंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी, 2026 को अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में 11 फरवरी, 2026 को अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद द्ध5 मीटर एप्रोचऋ, बैक थ्रो शॉटपुट एवं जैवलिन थ्रो द्धभाला फेंकऋ की खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र अथवा संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनाफाइड प्रमाण-प= साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला खेल कार्यालय ने जनपद के सभी विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/06 फरवरी 2026