-थाना शाहपुरा पुलिस एवं क्राइंम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार किया -आरोपियो के कब्जे से 07 लाख 50 हजार रूपये नगदी किया बरामद, शेष आरोपियो की तलाश जारी भोपाल (ईएमएस) । फरियादी राजेश अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी विराषा हाइट, दानिश कुंज, कोलार ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी श्रीराम अहिरवार, मयूर यादव, रोनिश आर्य, नवदेव सिंह व अन्य उनके साथी द्वारा दिनांक 04.01.2026 को कम मूल्य पर USDT दिलाने का प्रलोभन देकर 15 लाख रूपये नगदी लेकर फरार हो गये । उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्र 36/26 धारा 318(4),61(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिय़ा गया था । घटना की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियो को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर एवं डीसीपी जोन-01 श्री अखिल पटेल , एडीसीपी जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे एवं एसीपी हबीबगंज श्री उमेश तिवारी द्वारा पांच टीमो का गठन किया गया जिसमे थाना शाहपुरा के साथ-साथ क्राइंम ब्रांच के अधिकारी एवं स्टॉफ को सम्मिलित आरोपियो की तलाश एवं धरपकड़ प्रारंभ की गईl धरपकड़ के दौरान आरोपी श्रीराम अहिरवार एवं 03 विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा घटना मे सम्मिलित आरोपी हर्ष बाथरी, आशीष नारनवरे, सचिन ठाकुर, रोहित आझोट व अन्य आरोपियो के साथ घटना करना स्वीकार किया उक्त आरोपियो की निशादेही पर 7,50,000/- रूपये बरामद किया गया एवं प्रकरण के आरोपी श्रीराम अहिरवार हर्ष बाथरी, आशीष नारनवरे, सचिन ठाकुर, रोहित आझोट को गिरफ्तार किया गया एवं 03 विधि विरूद्ध बालको को अभिरक्षा मे लिया गया । घटना मे सम्मिलित शेष आरोपियो को तलाश जारी है । वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि हरीश गुजरभोज, उनि शेषराम सहारे, प्रआर राजेश सिंह, प्रआर सुरेन्द्र सिंह, प्रआर रतनलाल मेहरा, आर बाबूलाल जाटव, आर भानु गुर्जर एवं अपराध शाखा से उनि सूरज रंधावा, उनि अंकित शर्मा, सउनि सादिक, प्रआर 947 मुकेश, प्रआर 698 नारायण मीणा, प्रआर मुकेश मीणा, आर राहुल ठाकुर, आर मलखान, आर धनश्याम चन्द्रावत, आर अजीत सिंह, आर जितेन्द्र चंदेल की सराहनीय भूमिका रही । जुनेद/06फरवरी2026