खेल
07-Feb-2026
...


चंडीगढ़ (ईएमएस)। शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि फेडरेशन कप 2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन सही तरीके से नहीं हुआ है। विनेश ने इस मामले में हरियाणा कुश्ती संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं। विनेश के अनुसार चयन प्रणाली में कई खांमियां हैं। इससे प्रतिभाशाली पहलवानों को नुकसान हो रहा हैं। विनेश का मानना है कि ट्रॉयल में सभी को अवसर नहीं मिलने से उभरती प्रतिभाओं का करियर खतरे में पड़ गया है। इसलिए इस प्रकार का भेदभाव बंद होना चाहिये। साथ ही ओपन ट्रॉयल आयोजित करने की मांग की है ताकि सभी को अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिल सके। फोगाट ने हरियाणा कुश्ती संघ के उस फैसले पर सवाल उठाए, जिसमें फेड कप 2026 के ट्रायल केवल 2025 के सीनियर राज्य पदक विजेताओं और 2025 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पहलवानों तक ही सीमित कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि इस नीति से कई उभरते हुए खिलाड़ी बिना किसी ठोस कारण के बाहर हो गये हैं। विनेश ने सवाल उठाया कि साल 2024 के राष्ट्रीय पदक विजेताओं को चयन प्रक्रिया से बाहर किस अधार पर रखा गय है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक साल पहले देश के लिए पदक जीतने वाले पहलवान अब काबिल नहीं रहे। उनके अनुसार यह फैसला प्रदर्शन आधारित चयन की मूल भावना के खिलाफ है। फोगाट ने यह भी कहा कि उम्र सीमा के कारण 2025 सीनियर नेशनल में हिस्सा न ले पाने वाले पहलवान 2026 में पूरी तरह योग्य हैं, फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा, चोटिल खिलाड़ियों को भी चयन से बाहर कर दिया गया है, जो सही नहीं है क्योंकि चोट खेल का हिस्सा होती है, इसमें कोई कुछ नहीं कर सता। विनेश ने जोर देकर कहा कि एशियाई खेल, विश्व चैंपियनशिप और फेडरेशन कप जैसे इवेंट हर पहलवान के करियर के लिए बेहद अहम होते हैं। उनका मानना है कि मौजूदा चयन नीति खिलाड़ियों के भविष्य को समय से पहले ही समाप्त कर रहा है। साथ ही कहा कि निष्पक्ष ट्रायल न होने को भारतीय कुश्ती को सबसे बड़ा नुकसान हो रहा है। उनके अनुसार, जब खिलाड़ियों को अपने को साबित करने का मौका ही नहीं मिलेगा, तो देश के लिए नई प्रतिभाएं सामने कैसे आएंगी।विनेश फोगाट ने खुलकर ओपन ट्रायल की वकालत की। उन्होंने कहा कि असली टैलेंट सिर्फ मैट पर पहचाना जा सकता है, न कि कागजी मानदंडों से। किसी खिलाड़ी को ट्रायल का मौका न देना उसके साथ सबसे बड़ा अन्याय है। गिरजा/ईएमएस 07 फरवरी 2026