खेल
07-Feb-2026
...


चेन्नई (ईएमएस)। दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के अनुसार इस बार टी20 विश्ककप क्रिकेट न्यूजीलैंड टीम जीत सकती है। अश्विन का ये दावा हैरान भरा है क्योंकि हाल में भारतीय टीम ने पांच टी20 मैच में कीवी टीम को 4-1 से हराया था। वहीं अश्विन का मानना है कि न्यूजीलैंड को भारत में भले ही हार का सामना करना पड़ा था पर उसे उसमें काफी कुछ सीखने को भी मिला। ऐेसे में वह जीत की ऑस्ट्रेलिया से अधिक बड़ी दावेदार है। वह इस बड़े टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीतने के लिए पूरा अनुभव लगा देगी। उसे भारत में खेलने भी लाभ मिलेगा।भारत के खिलाफ सीरीज में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। एडम मिल्ने और माइकल ब्रेसवेल की के फिट नहीं होने और कई बल्लेबाजों की खराब फॉर्म के कारण भी उसे नुकसान हो सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद टूर्नामेंट में उतर रही है। ऐेसे में उसका मनोबल गिरा हुआ है। इसके अलावा मिचेल स्टार्क के संन्यास और पैट कमिंस के नहीं होने से भी उसे नुकसान होगा। अश्विन ने कहा, “न्यूजीलैंड हमेशा विश्वकव में भारत के लिए कठिन टीम रही है। उनकी रणनीति अच्छी रहती है। न्यूजीलैंड की स्थिति ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है. मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास इस विश्वक कप में ऑस्ट्रेलिया से अधिक अवसर है। ” न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ और वह साल 2024 की तरह शुरुआती दौर में जीत कर आगे जाना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के लिए केवल दो विशेषज्ञ स्पिनर, एडम जाम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में शामिल किया है। वे स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, ट्रैविस हेड और टिम डेविड पर ही निर्भर हैं जबकि भारत में स्पिनर हावी रहते हैं। पिछला विश्कप ऑस्ट्रेलिया का अच्छा नहीं रहा था। इस बार चोटिल खिलाड़ियों से उसकी मुश्किले बढ़ गयी हैं। गिरजा/ईएमएस 07 फरवरी 2026