नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आजकल अपनी फिटनेस हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत से टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने कहा है कि वह अब पूरी तरह फिट होकर ही मैदान पर वापसी करेंगे। ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय से पहले चोट लग गयी थी जिससे वह अभी तक पूरी तरह से नहीं उबर पाये हैं और तभी से बाहर हैं। इसी कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भी बाहर रहे थे। अंतिम बार वह नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरे थे। तब उन्होंने घरेलू स्तर पर वह विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेला था। टेस्ट क्रिकेट में वह अब भी भारत के पहली पसंद के विकेटकीपर माने जाते हैं हालांकि लगातार चोटों ने उनके करियर की रफ्तार जरूर धीमी की है पर उनका मनोबल कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, एक क्रिकेटर के तौर पर आपको अपने खेल में लगातार कुछ न कुछ जोड़ते रहना होता है। मुझे अपने ओवरऑल गेम के हर पहलू को बेहतर बनने पर ध्यान देना है। वहीं अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि वह हर दिन बेहतर हो रहे है और वह जल्द ही मैदान पर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। आजकल वह मैं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें शीघ्र ही वापसी की उम्मीद है।इस क्रिकेटर ने कहा कि चोट के दौर के बाद वह जिंदगी को नए नजरिए से देखने लगे हैं। हर वापसी मुझे जिंदगी के बारे में कुछ नया सिखाती है। चोट के समय आपको एहसास होता है कि आप खेल को कितना मिस करते हैं। गिरजा/ईएमएस 07 फरवरी 2026