क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी बाइक दुर्घटना मामले में सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने घायल कमल को गड्ढे में तड़पता देखा, लेकिन मदद करने के बजाय मौके से चला गया। पुलिस इसे आपराधिक लापरवाही मान रही है। मृतक के भाई ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज न दिखाने और सहयोग न करने का आरोप लगाया है। पुलिस अब जल बोर्ड के अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की जांच कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि जब कमल बाइक सहित गड्ढे में गिरा, तो वहां से गुजर रहे एक परिवार ने उसे गिरते हुए देखा था। उस परिवार ने तुरंत पास के टेंट में रह रहे कर्मचारी को इसकी सूचना दी। कर्मचारी ने अपने मालिक और सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को फोन कर मौके पर बुलाया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/फरवरी/2026