क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें, जिनमें दरभंगा हमसफर और महाकौशल एक्सप्रेस शामिल हैं, चार से ग्यारह घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वापसी दिशा में भी कुछ ट्रेनें विलंबित हैं। इसके अतिरिक्त, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू सहित कई लोकल ट्रेनें भी 30 मिनट से एक घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जिससे दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/फरवरी/2026