क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए एक गड्ढे में गिरकर कमल नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जल बोर्ड ने सड़क पर कामचलाऊ बैरिकेड लगाकर बीच में ढाई फीट का गैप छोड़ दिया था, जिसका उपयोग लोग शॉर्टकट के रूप में करते थे। गड्ढे के पास न तो रोशनी थी और न ही कोई चेतावनी संकेत, जिससे कमल को अंधेरे में गड्ढा नहीं दिखा। परिवार ने रात भर तलाश की। इस घटना से जल बोर्ड की लापरवाही उजागर हुई है। जिसके कारण जलबोर्ड द्वारा सड़क पर काम चलाउ बैरिकेड लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया गया था। उस बैरिकेड में करीब ढाई से तीन फीट का गैप छोड़ दिया गया था, जिससे बाइक सवार उस मार्ग पर शार्टकट लेने के लिए उपयोग करते थे। इसी शार्टकट का कमल ध्यानी ने भी इस्तेमाल किया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/फरवरी/2026