नई दिल्ली (ईएमएस)। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अमीरा प्योर फूड्स के चेयरमैन करण ए चनाना और निदेशक अनीता डाइंग को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। ईडी की अर्जी पर कोर्ट ने उनकी 123.85 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया। उन पर बैंकों से लिए गए 1,201.85 करोड़ के कर्ज का दुरुपयोग करने का आरोप है, जिससे केनरा बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को नुकसान हुआ। कंपनी 2017 में एनपीए हो गई थी। दोनों आरोपी भारत से बाहर हैं। कंपनी 2017 में एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) हो गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित भारत छोड़कर बाहर रह रहे हैं। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी हैं। ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल ने करण चनाना के खिलाफ सिल्वर नोटिस भी जारी किया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/फरवरी/2026