क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


40 को सर्जरी के लिए किया चिन्हित खरगोन (ईएमएस)। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय के जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में 06 फरवरी को निशुल्क हृदय रोग एवं कटे होंठ तालू, हर्निया, हाइड्रोसील, टंगटाई जैसी जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों की जांच एवं उपचार हेतु निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. दौलत सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा चिन्हित जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों को लाया गया था। जिसमें श्री अरविंदो अस्पताल इंदौर एवं लाहोटी अस्पताल भोपाल के चिकित्सकों ने बच्चों की जांच कर सर्जरी हेतु चयनित किया। जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के मैनेजर विनोद पंवार ने बताया कि शिविर में कुल 80 बच्चों का पंजीयन किया गया। जिसमें 40 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है। जिसमें हृदय रोग से ग्रसित 22 बच्चों को चिन्हित डीआर संजुक्ता भार्गव द्वारा ईको जांच की गई है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना सिंह एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मयंक पाटीदार द्वारा बच्चों को जांच कर प्रकरण वेरीफाई किये गए। शिविर में लाहोटी अस्पताल भोपाल के डॉ. निशांत गिरते ठाकुर द्वारा भी बच्चों की जांच की गई। जिसमें कटे होंठ तालू के 12 बच्चे, टंगटाई के 2 बच्चेए हर्निया के 2 बच्चे, हाइड्रोसील का 1 बच्चा तथा हाइपोसीडियस का 1 बच्चा सर्जरी के लिए चयनित हुआ है। इन बच्चों को लाहोटी अस्पताल भोपाल द्वारा भोपाल में सर्जरी की जाएगी। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा, आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सोनी, डॉ. विवेक पाटील,ए हॉस्पिटल मैनेजर अजमेर सिंह ओहरिया उपस्थित रहे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 07 फरवरी 2026