क्षेत्रीय
07-Feb-2026


बल्क मटेरियल मिलने से काम की रफ्तार हुई दुगुनी छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। । प्रधानमंत्री जनमन आवास बनाने के मामले में छिंदवाड़ा जिला न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरे देश में अव्वल है। वहीं धरती आबा अभियान में भी पीएम आवास की रैंकिंग दूसरे नंबर पर बनी हुई है। जिले में प्रधानमंत्री आवास बनने की रफ्तार अब दुगुनी गति से हो रही है। पहले जहां हितग्राहियों को बल्क मटेरियल नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास के काम अटके होते थे। वहीं अब जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के बल्क मटेरियल उपलब्ध कराने के नवाचार के कारण प्रधानमंत्री आवास बनने की रफ्तार न सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में बढ़ गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के परियोजना अधिकारी एमआरएस बघेल ने बताया कि अब तक ९ हजार ५०० हितग्राहियों को ३२ करोड़ रूपए का बल्क मटेरियल जिसमें ईंट, सीमेंट, लोहा शामिल है। इसे बाजार मूल्य से कम दामों में हितग्राहियों को उपलब्ध कराया गया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री आवास बनने के काम में तेजी आई है। ६ करोड़ की बचत छिंदवाड़ा जिला पंचायत में बल्क मटेरियल हितग्राहियों को उपलब्ध होने से जहां काम में तेजी आई है वहीं हितग्राहियों को मुनाफा भी हुआ है। जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक हितग्राहियों को ३२ करोड़ रूपए का बल्क मटेरियल उपलब्ध कराया गया है। जिसमें लगभग ६ करोड़ रूपए बचत हुई है। प्रत्येक हितग्राहियों को बल्क मटेरियल खरीदने से १० हजार रूपए बचें हैं इसका उपयोग हितग्राहियों ने पीएम आवास के अन्य काम के लिए किया है। सुदूर ग्रामीण अंचलों को सर्वाधिक लाभ प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत सुदूर आदिवासी ग्रामीण अंचलों में आवास सामग्री हितग्राहियों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। हर्रई विकासखंड के चिलख, मढ़ी, अतरिया गांवों में जब यह समस्या खड़ी हुई तब जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिए हितग्राहियों को बल्क में मटेरियल उपलब्ध कराने का नवाचार किया। जिसके चलते न सिर्फ आसानी से पीएम जनमन योजना के आवास तैयार हुए है बल्कि यह नवाचार पूरे जिले में शुरू कर दिया गया। इससे प्रत्येक हितग्राहियों को १० हजार रूपए की बाजार मूल्य के मुताबिक बचत हो रही है। पीएम आवास योजना संचालक ने की तारीफ छिंदवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के अंतर्गत भारिया परिवारों को बाजार दरों से कम दरों पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए छिंदवाड़ा जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार की पहल और नवाचार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक दिनेश जैन भी सराहा चुके हैं। उन्होंने इसे लेकर जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार को प्रशंसा पत्र भी जारी किया था। ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026