क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


बेगूसराय, (ईएमएस)। बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा शनिवार को वीरपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण एवं जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई तथा वी बी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन, पंचायत सरकार भवन निर्माण, डिग्री कॉलेज प्रस्ताव, जल निकासी, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं भूमि से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपविकास आयुक्त बेगूसराय आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता सही अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संतोष झा- ०७ फरवरी/२०२६/ईएमएस