छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। फांसी लगाने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। शुरूआती जांच में फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सुकलूढाना की है। जहां संदीप नामक युवक अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि रामगढ़ी निवासी संदीप पिता अशोक गुर्वेकर (२२) किराए का मकान लेकर एक नाबालिग के साथ रहता था। उक्त नाबालिग नागपुर की निवासी है उसके खिलाफ नागपुर में धारा ३६३ के तहत प्रकरण दर्ज है । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाबालिग के परिजानों को बुलाकर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि संदीप ने किन परिस्थितियों में फांसी लागाई इसका खुलासा नहीं हो सका है पुलिस मामले कि जांच कर रही है। पेड़ से लटका मिला युवक इधर दूसरा मामला दमुआ के करैया गांव में सामने आया यहां रहने वाले गंगा पिता किशन यदुवंशी (२१) का शव शुक्रवार को पेड़ पर लटका मिला है पुलिस के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। साथ ही मृतक के मोबाइल, पारिवारिक स्थिति एवं अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है । ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026