छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। । भारतीय रेडकास सोसायटी द्वारा रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन सुबह ७ बजे से किया जाएगा। इस योग शिविर में भारतीय रेडकास सोसायटी के चेयरमैन भानुदास गोखे, सचिव निरपत सिंह टेखरे, कोषाध्यक्ष अंशुल शुक्ला एवं सरस्वती शिशु मंदिर के स्टाफ तथा छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया जावेगा। योग शिक्षकों को रोजगार देने की घोषणा की जावेगी। बताया जा रहा है कि सोसायटी द्वारा प्रत्येक रविवार को योग शिविर का आयोजन स्कूल में किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रविवार को सोसायटी द्वारा सोनपूर में सुबह ११ बजे से विशाल स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अपील की गई है। ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026