आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। शिक्षकों द्वारा लम्बे समय से ई अटेंडेंस रोकने, पुरानी पेंशन लागू करने जैसे मुख्य मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाई जा रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। अपनी मांगों की सुनवाई के लिए एक बार फिर शिक्षकों ने एकत्रित होकर २१ सूत्रीय मांगों का मांग पत्र शासन को सौंपने का निर्णय लिया है। रविवार को जिले भर के समस्त शिक्षक एकत्रित होकर रैली के रूप में कलेक्टर पहुंंचकर मुख्यमंत्री, कलेक्टर व शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपेंगे। अध्यापक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया है कि शिक्षकों द्वारा 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें ई अटेंडेंस, पुरानी पेंशन, नियुक्ति दिनांक से सेवावधि की गणना, ग्रेच्युटी ग्रह आदि की मांग को सम्मिलित किया गया है। जिले के समस्त विकासखंड से बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका दोपहर 1 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा पार्क गुरैया रोड पर एकत्रित होंगे। संघ के अनिल शर्मा, सतीश पवार, कमल किशोर, अनिता पवार, रोहितराम टेकरे, हेमन नादेकर, तरुण विश्वकर्मा, अलका सूर्यवंशी, महेश पहाड़े पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026