क्षेत्रीय
07-Feb-2026


छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। । बेडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन ओलंपिक स्टेडियम में 4 फरवरी से किया जा रहा है। जिसमें 13, 15,17,19 व सीनियर वर्ग महिला पुरुष खिलाड़ी एकल, युगल, व मिश्रित इवेंट्स में अपना भाग्य आज़मा रहे है । स्पर्धा सचिव जावेद खान ने बताया कि शनिवार को एकल व युगल वर्ग मे 34 मैच खेले गए। जिसमे छिंदवाड़ा के खिलाड़ी पुष्कर, धु्रव, शुभ,आरव शर्मा, अर्क, हर्षित तिवारी, अथर्व गुप्ता, निलेश, नैतिक व बालिका वर्ग में जाह्नवी, तेजस्विनी, लक्ष्मी, तनिष्का, मन्नत, अपने अपने आयु वर्ग में चैंपियन बने। उपविजेता के रूप में विहान, नकुल, समृद्धि, आलोक, निलेश, अनुज, नितेश, सुबेक्षा, आरव दिवान, राहुल सिसोदिया बने। मिक्स डबल्स में अदिति बघेल पार्टनर पुष्कर गिरहटकर ने 2-0 से अशवंत मार्को पार्टनर रितिका जैन को पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया । 9 फरवरी को स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5 बजे किया जाएगा। ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026